फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों को सहायता प्रदान करेगी केंद्र सरकार : संजय सेठ

Mon, 06 Oct 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के पुनर्वास, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण संबंधी जिला प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह सोढ़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संजय सेठ ने प्रशासनिक अधिकारियों से जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बाढ़ पीड़ित मुआवजे से वंचित न रहे। डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने मंत्री को बताया कि जिले के 113 गांव, 38614 लोग और 38400 एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। दो लोगों की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित लोगों की फसलों, खेतों, घरों और पशुधन को हुए नुकसान का सर्वेक्षण 10 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 11 अक्तूबर से 25 प्रतिशत प्रभावित लोगों को मुआवजा भी दे दिया जाएगा। 20 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें