फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मोदीनगर। बीएलओ के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते मछरी गांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मछरी के ग्रामीणों ने बीएलओ पर वोट के बदले दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मोदीनगर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी बीएलओ पर कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव मछरी के पूर्व प्रधान शाहिद चौधरी और किसान नेता लालाराम बापू के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। शाहिद चौधरी ने बताया कि उनके गांव में एक शिक्षक को बीएलओ बनाया गया है। आरोप लगाया कि बीएलओ वोट बनाने के एक से दो हजार रुपये मांग रहा है। बेखौफ बीएलओ ग्रामीणों से ऑनलाइन रकम ले रहा है। पैसे न देने पर आरोपी ग्रामीणों को वोट काटने की धमकी दे रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर इमरान, फरियाद, मारूफ, महक सिंह, सलाउद्दीन, अफजल, दिलशाद, भोपाल, महताब और जुबैर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें