फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गांव हुहूका में 5 साल पूर्व रेनीवेल पानी के लिए बनाए गए चैंबर में आज तक पानी नहीं आया है। हालांकि शुरुआती दो दिन तक तो लोगों को यहां से पेयजल की सुविधा दी गई, लेकिन उसके बाद से यह सूखा पड़ा है। इसको लेकर लोगों ने कई बार प्रशासन से मांग भी उठाई हे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल की सरकार व प्रशासन रमजान के महीने में बिजली पानी पर्याप्त देने का वादा जरूर करती है, लेकिन हुहूका वालों को सिर्फ पूरे पांच साल में आश्वासन ही मिला पानी नहीं। ग्रामीण हनीफ नंबरदार, इजराइल, अनवर व हकमुद्दीन ने बताया पिछले पांच सालों से गांव के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। विभाग ने गांव को रेनीवेल परियोजना के तहत शिकरावा आईबीएस से जोड़ रखा है शिकरवा व हुहूका में सात किलोमीटर की दूरी है। फिर भी गांव में पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीण 1200 से 1500 रुपये में टैंकर मंगाकर पानी पीने को मजबूर हैं। यहां की जमीन में खारा पानी होने के कारण लोग बाहर से पानी लाकर पीते हैं। इस बारे में कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान ही नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है की अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी गांव के लोग मुख्य मार्ग को बंद कर रोष प्रकट करेंगे।
वर्जन-
ग्रामीणों की शिकायत मिली है। जल्द पाइपलाइन का निरीक्षण करने के बाद जो भी कमी होगी, उसको ठीक कराकर गांव वालों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा। - अशोक कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें