फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 नए कोरोना संक्रमित मिले, 31 लोग स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 31 लोग स्वस्थ भी हुए, जोकि लोगों के लिए काफी राहत भरा रहा। जिले में अब तक कोरोना के 2103 मामले सामने आए हैं, जिनमें अब तक 1848 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से जिले में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में आए 51 नए मामलों में नलहड़ मेडिकल कॉलेज, शिकरावा व उजीना से 3-3, नूंह से 9, फिरोजपुर झिरका से 13, तावडू, बाई, पिनगवां व मोहम्मदपुर अहीर में 2-2 के अलावा नीमखेड़ा, मांडीखेड़ा, गांगोली, ठेकडी, रनियाला, कलवाड़ी, नगीना, मांडीखेड़ा, खानुपर घाटी, आकेड़ा, तेड़, इमामनगर व जमालगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के 221 सक्रिय मरीज हैं। अभी 2588 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन करीब 800 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें आरटी-पीसीआर एवं रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा जांच की जा रही है। जिले में अब तक 61089 लोगों को निगरानी पर लिया जा चुका है, जिनमें से 56983 लोगों का समय पूरा हो चुका है। जबकि 5106 लोग निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें