फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

तावडू । गांव निजामपुर में पिछले दो हफ्तों से ट्रांसफार्मर खराब है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण आशु वहीद, कमरू, आकिब और हारून आदि ने बताया कि निजामपुर गांव में करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों और मवेशियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस बारे में तावडू बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता नसीम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। एक-दो में ट्रांसफार्मर को बदलवाकर गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें