फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का 712 लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का 712 लोगों ने लिया लाभ
विज्ञापन

नूंह। केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत नूंह जिले में अब तक 712 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है। इनके इलाज पर सरकार द्वारा 80 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई है। यह बातें सोमवार को जिला सचिवालय में जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत नूंह जिले में 3,03105 लाभार्थी शामिल हैं। इनमें से 72 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। आशा वर्करों के माध्यम से शेष लाभार्थियों के भी गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य जारी है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसका उद्देश्य एक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर बनवाएं गोल्डन कार्ड
जिले में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों एवं सीएससी सेंटरों को चिह्नित किया गया है। जिला नागरिक अस्पताल नूंह (मांडीखेड़ा), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और तावडू में गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले दिन से ही सभी प्रकार की बीमारियां कवर की जा रही हैं। यह कार्ड नि:शुल्क बनाया जाता है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर 30 रुपये शुल्क देकर कार्ड बनवाया जा सकता है। कोई समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 14555 या 1800-1800-4444 पर संपर्क करें। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण राज तंवर ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के इच्छुक लोग सूचीबद्ध सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में दस्तावेज देकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें