फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल दिवस पर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल दिवस पर शहीदों को याद कर श्रृद्धांजलि दी गई
विज्ञापन

तावडू। कारगिल विजय दिवस पर नूंह के एक मात्र तावडू उपमंडल के गांव गुढी निवासी शहीद अहमद अली की पत्नी हाजरा को शुक्रवार को गुरु जम्बेश्वर विश्व विद्यालय हिसार में सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। विजय दिवस पर जिले में अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को याद कर श्रृद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू के प्रांगण में आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सैनानियों की वीरता स्तम्भ पर कारगिल के युद्व में 527 वीरों की शहादत की याद में श्रृद्धांजलि दी गई। जनसेवक समाज के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्त्रस्म व शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। खासकर नूंह जिला के तावडू उपमंडल के एक मात्र शहीद गांव गुढी निवासी अहमद अली ने अपनी शहादत के दौरान तक दुश्मनों से लोहा लिया था और 2 जुलाई 1999 को अपनी मातृ भूमि की रक्षार्थ शहीद हो गये थे। उन्होंने बताया कि उनकी शहादत के समय उनकी 20 दिन की पुत्री थी, जिसका अब नीट द्वारा पीजीआई रोहतक में मेडिकल शिक्षा के लिए चयन हुआ है। इस अवसर पर अखिल भारतीय शहीदाने मेवात सभा के जिला अध्यक्ष काले खान, जनसेवक समाज के संगठन सचिव वेदप्रकाश, नेता पृथ्वी सिंह व राम सहाय ने भी अपने विचार प्रकट किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें