फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूटपाट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से लूटपाट, मामला दर्ज
विज्ञापन

नूंह। नूंह पुलिस लाइन के सामने एक युवक के साथ अज्ञात लोगों द्वारा लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक मुकीम निवासी गांव चांदड़ाका थाना पिनगवां बीते एक जुलाई को नूंह बस स्टैंड से शाम को करीब सात बजे गुरुग्राम में आर्मी की भर्ती देखने के लिए जा रहा था। काफी समय बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार कर रहा था। तभी वहां पर एक कार चालक आकर युवक को गुरुग्राम जाने के लिए कहने लगा। तभी युवक उनके साथ गुरुग्राम जाने के लिए कार में बैठ गया। जैसे ही वह फिरोजपुर नमक गांव को पार कर पुलिस लाइन के पास करीब रात के साढ़े आठ बजे पहुंचा तो वाहन चालकों ने कार को साइड में रोक दिया। उन्होंने पीड़ित मुकीम की तलाशी ली। तलाशी में उन्हें पीड़ित युवक के पास से 1600 रुपये ही बरामद हुए। आरोपियों ने पीड़ित के साथ लूटपाट कर उसे वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने आकर नूंह थाने में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नूंह थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें