फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विहान ग्रींस में सुविधाओं का सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटियों के निवासियों का आरोप- 12 साल बाद भी जिम, खेल मैदान और क्लब जैसी सुविधाएं नहीं मिलीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिम, खेल मैदान, क्लब का सपना दिखाया गया लेकिन 12 साल बीतने के बाद भी ये सुविधाएं नहीं मिलीं। यह शिकायत ग्रेनो वेस्ट के विहान ग्रींस सोसाइटी के लोगों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में की। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में तीन टावर हैं। बी और सी को अब तक ओसी और सीसी नहीं मिल पाई है। इस वजह से खरीदारों को अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है।
विज्ञापन


लिफ्ट से जुड़ी दिक्कतें भी कम नहीं हैं। लिफ्ट कभी भी-कहीं भी रुक जाती है। डीजी सेट के पावरबैंक का भी इंतजाम नहीं है। डीजी सेट खुले पड़े हैं। ऐसे में हादसे का खतरा रहता है। सीपेज की समस्या से लोग परेशान हैं। सोसाइटी के एसटीपी का पानी बाहर सड़क पर बहाया जा रहा है। सबसे नीचे रहने वाले लोगों को बदबू झेलनी पड़ती है। सोसाइटी के चारों तरफ की दीवारें टूटी हैं।
विज्ञापन



-



बी और सी ब्लॉक के निवासियों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। -दिनेश सिंह

चारों ओर की दीवारें टूटी हैं। इससे सुरक्षा-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। -शुभम दीक्षित

सीपेज की समस्या बढ़ती जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। - हिमांशु श्रीवास्तव

डीजी सेट का पावरबैंक नहीं मिला है। डीजी सेट खुले में पड़े हैं। - अमरेश महंती

लिफ्ट में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। अक्सर लिफ्ट फंसती है। - अनूप कुमार

क्लब हाउस, जिम के साथ कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। -सुनील कुमार शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें