कोसीकलां में पदकों के साथ जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी।
कोसीकलां। अखिल भारतीय विद्या भारती द्वारा भोपाल में अखिल भारतीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय के 20 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक सहित 15 पदक अर्जित किए। कुराश प्रतियोगिता में अंडर-14 ओवर ऑल चैंपियनशिप बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूडो कोच प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 के लिए हुआ है। प्रबंधक कृष्ण कुमार अग्रवाल, सह-प्रबंधक सचिन अग्रवाल, शिक्षा समिति के मंत्री अवधेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद