फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टाइगर और गोल्डन स्टार रही पहले दिन की विजेता

विज्ञापन
एपीसीएल-8 के शुभारंभ अवसर पर खड़े अतिथि और खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। अचीवर्स एकेडमी में रविवार को एपीसीएल-8 का शुभारंभ हो गया। पहला मैच टाइगर ने जीता वहीं दूसरा मैच गोल्डन स्टार ने जीता।
विज्ञापन

पहला मैच टाइगर एकादश बनाम राइजिंग स्टार के बीच हुआ। इसमें टाइगर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसमें राजीव चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई राइजिंग की टीम ने जीतने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दीपक यादव ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। संजय धनगर ने सर्वाधिक 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला गोल्डन स्टार और किंग्स एकादश के बीच हुआ। किंग्स एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सोनू सिंह ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आई गोल्डन स्टार के मुईद खान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। गोल्डन स्टार टीम ने मैच को 4 विकेट से जीता। मुईद खान की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नंदकिशोर उपमन्यु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान एपीसीएल क्लब के अध्यक्ष चौ. कृष्ण वीर सिंह, सचिव राकेश यादव, सचिव शिवकुमार लवानिया, शैलेश मिश्रा, कुलविंदर बग्गा, तनवीर अहमद, हरेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, अजय ठाकुर, माधव गौतम, पुरूषोत्तम सिंह, नितिन कटारा, नीरज शर्मा, शैलेश दुबे, सतेंद्र परिहार,अनिल शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, श्रेय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें