फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डाले वीडियो, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले बिचौलिए को भी गुरुग्राम से दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने गैंगस्टरों से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो डालने के आरोप में शनिवार को नितेश नागर (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने नितेश की निशानदेही पर गुरुग्राम से हथियार सप्लाई करने वाले बिचौलिए को भी गिरफ्तार कर पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 25 जून को एक ऐसे युवक के बारे में जानकारी मिली जो अक्सर पिस्टल लहराते हुए वीडियो और फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर डाल रहा था। जांच में आरोपी की पहचान सैनिक एन्क्लेव, झरौदा कलां निवासी नितेश के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि धारुहेड़ा, गुरुग्राम निवासी नरेंद्र (29) से उसने पिस्टल खरीदी थी। इसके बाद नरेंद्र को भी दबोच लिया गया। 12वीं तक पढ़ा नितेश बेरोजगार है। पूछताछ में उसने बताया कि गैंगस्टरों से प्रभावित होकर इलाके में दबदबा बनाना चाहता था। लोगोें में डर पैदा करने के लिए वह हथियार लहराता हुआ वीडियो और फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर डाल रहा था। वहीं, दसवीं तक पढ़े नरेंद्र का परिवार खेतीबाड़ी करता है। वह कई राज्यों के हथियार तस्करों के संपर्क में है। पुलिस नरेंद्र से पूछताछ कर हथियार तस्करों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें