फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर हवाई फायरिंग करते महिला का वीडियो वायरल

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।
विज्ञापन
नोएडा। दिवाली पर हवाई फायरिंग करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो छलेरा गांव का बताया जा रहा है। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वीडियो में महिला मकान की छत पर खड़ी होकर रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग करते हुए दिख रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। वीडियो एक युवक ने बनाया है। महिला को युवक की मां बताया जा रहा है। अब पुलिस के सामने दो सवाल हैं। पहला महिला पहचान करना। दूसरा रिवॉल्वर लाइसेंसी है या फिर अवैध इसकी भी पड़ताल करनी है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें