फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तंदूर की रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तंदूर की रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर होटल कराया बंद, स्थानीय लोगों में रोष



संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। रबूपुरा के बाद अब कस्बा स्थित होटल में भी तंदूर की रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि रोटी बनाने वाले ने कई बार थूका। इसका वीडियो वहां मौजूद ग्राहक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के बिहारी लाल चौक स्थित होटल पर काम करने वाला तंदूर की रोटी पर थूक लगाकर लोगों को खिला रहा था। 37 सेकंड के वीडियो में आरोपी कई बार रोटी पर थूकता हुआ स्पष्ट देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम जाने आलम है, जो जारचा का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि पिछले करीब 8 वर्ष से वह होटल पर तंदूर बनाने का काम करता है। स्थानीय लोगों में आरोपी को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद मंगलवार को उसको कोर्ट में पेश किया गया है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें