फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूक लगाकर बनाई रोटियां: ग्रेटर नोएडा के ढाबे पर घिनौनी हरकत, खाना खा रहे लोगों ने किया जमकर हंगामा

Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ढाबे पर शुक्रवार देर रात थूक लगाकर रोटियां बनाईं जा रही थीं, जिसे देखकर ढाबे पर खाना खा रहे लोगों ने हंगामा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
थूक लगाकर बनाई रोटियां - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे पर थूक लगाकर रोटियां बनाए जाने पर लोगों ने हंगामा किया। आरोपी ढाबा संचालक की इस हरकत की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक चांद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, कस्बे के रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर एक ढाबा है। ढाबे पर शुक्रवार देर रात थूक लगाकर रोटियां बनाईं जा रही थीं, जिसे देखकर ढाबे पर खाना खा रहे लोगों ने हंगामा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

उधर, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार का कहना है कि इस घटना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कस्बा निवासी चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढाबे को बंद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें