फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की दबंगई का Video: कर्मचारी के साथ की मारपीट, मुंह नोचा फिर बाल पकड़कर कुर्सी से गिराया; अब हिरासत में

Mon, 17 Jul 2023 10:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल की बताई जा रही है। टोल मांगने पर दबंग महिला भड़क गई और बूथ में बैठी महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी महिला ने कर्मचारी का मुंह नोंचा और बाल पकड़ते हुए उसे कुर्सी से नीचे गिरा दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी से बदसलूकी करती दबंग महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुहारली टोल प्लाजा पर सोमवार को शुल्क मांगने पर कार सवार महिला ने टोल कर्मचारी सोनम राघव की पिटाई कर दी। पुलिस ने पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले की वीडियो वायरल हो रहा है। टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक कार पहुंची।

विज्ञापन


कार सवार पति-पत्नी सिकंद्राबाद से आ रहे थे। बूथ-10 पर सोनम ने उनसे टोल शुल्क मांगा। दंपती ने स्थानीय निवासी होने का हवाला दिया और आधार कार्ड दिखाया। इस पर महिला कर्मचारी ने ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। इस बीच आधार और डीएल दिखाने को लेकर आरोपी महिला विवाद करने लगी।

जानकारी के लिए बता दें कि आरोप है कि सोनम के कटाक्ष करने पर आरोपी टोल केबिन में पहुंची और बहस करते हुए पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची दादरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें