फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो युवकों को हॉकी और डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
कटपत्थर में युवक को हॉकी से पीटता दूसरा युवक। टैग वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कटापत्थर में दिनदहाड़े कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो व्यक्ति मिलकर दो युवकों को हॉकी और डंडे से बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों के गुस्से का शिकार हुए दोनों युवक कबाड़ी बताए जा रहे हैं। चोरी के शक में दोनों युवकों को पीटने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कटापत्थर निवासी एक आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अमन फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कटापत्थर क्षेत्र में दो युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में एक व्यक्ति दो युवकों को हॉकी और डंडे से बुरी तरह से पीट रहा है। दूसरा व्यक्ति दोनों को थप्पड़ मार रहा है। दोनों युवक लोगों से घिरे हुए हैं। वीडियो में दोनों युवक पीटने वाले व्यक्तियों से हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों लगातार हॉकी, डंडे और थप्पड़ से दोनों युवकों पर वार कर रहे हैं। आखिर में हॉकी ही टूट जाता है।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि दोनों पीड़ित युवकों का नाम अभिषेक नाथ और आशु नाथ है। दोनों बाढ़वाला क्षेत्र की बंगाली बस्ती के रहने वाले हैं। दोनों कबाड़ी का काम करते हैं। दोनों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उप जिला अस्पताल में दोनों का उपचार और मेडिकल करवाया गया है, वहीं रात को बड़ी संख्या में बाढ़वाला से लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मारपीट करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

कटपत्थर में युवक को हॉकी से पीटता दूसरा युवक। टैग वीडियो ग्रैब- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें