फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडरपास निर्माण के लिए बंद होगी गौर सिटी चौक के समीप वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के लिए बंद होगी गौर सिटी चौक के समीप वाहनों की आवाजाही
- गौर सिटी मॉल के प्रवेश निकास को किया जाएगा वन-वे, सर्विस रोड पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के चालू होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक के समीप जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी। इस समस्या को दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गौर चौक के समीप अंडरपास बनाने जा रहा है। सोमवार को नोएडा ट्रैफिक विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर वाहनों के आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का चयन किया। इस दौरान बिसरख से तिगड़ी गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब 400 मीटर मार्ग को आवागमन के लिए बंद करने, सर्विस रोड को चौड़ा करने व गौर मॉल के प्रवेश व निकास गेट को वन-वे करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सर्विस रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा कराने के लिए कहा गया। वहीं गौर सिटी चौक के समीप मुख्य सड़क व सर्विस रोड के किनारे स्थित बिजली के पोल को भी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। इन कार्यों को पूरा करने के बाद भी ट्रैफिक विभाग यहां डायवर्जन लागू करेगा। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि इस परियोजना को पूरा होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बनी रहेगी। निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के गौर सिटी क्षेत्र के एसीपी राजीव कुमार समेत पुलिस व प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें