फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलोलपुर अंडरपास पर अगले सप्ताह से दौडे़ंगे वाहन

विज्ञापन
बहलोलपुर अंडरपास के पास चल रहा सडक निर्माण। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-69 बहलोलपुर गांव के पास अंडरपास पर अगले सप्ताह से वाहन दौड़ने लगेंगे। यहां से सेक्टर-62, 63, 64, 65, 66, 67, 69 आदि जगह आवागमन करने में लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

बहलोलपुर अंडरपास परियोजना को पूरा करने में कोविड काल की वजह से काफी परेशानी आई थी। हालांकि, बाद में काम में तेजी आई और अब यह जनता को जल्द समर्पित कर दिया जाएगा। यहां से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) की राह आसान होगी। अंडरपास 24.5 मीटर चौड़ा और 34 मीटर लंबा है। इसे मिनी अंडरपास भी कहा जा रहा है। यह ट्रांसपोर्ट नगर और बहलोलपुर गांव के बीच में बना है। इसके निर्माण में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे पहले लोगों को एफएनजी पर यात्रा करते समय बहलोलपुर गांव के पास कच्चे रास्ते पर उतरना पड़ रहा था। एफएनजी के निर्माण के दौरान यहां अंडरपास बनाने के लिए जगह छोड़ दी गई थी। इसी रास्ते से लोग एफएनजी को क्रॉस कर रहे थे।
जून तक पूरा होगा कोंडली अंडरपास का काम
एक्सप्रेसवे के 19.4 किलोमीटर पर निर्माणाधीन कोंडली अंडरपास का काम जून तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर भी कई दिनों से लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक बैरेल नंबर-1 का काम पूरा हो चुका है, जबकि बैरेल नंबर-2 का काम चल रहा है। बॉक्स पुशिंग की लंबाई करीब 52 मीटर है। अभी 13.21 मीटर की पुशिंग बाकी है। बॉक्स पुशिंग का काम 15 मई तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें