फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे और फुटपाथ पर वाहन, सड़कों पर लोग, समस्या गंभीर

Tue, 11 Nov 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर बन गई है। धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ऊना शहर में सड़क किनारे जगह-जगह गाड़ियां पार्क होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा रेहड़ी व दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण भी जाम का मुख्य कारण बन रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में ऊना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन पर दिन विकराल रूप धारण कर रही है। ऊना बस अड्डे के पास तो जाम लगाना आम बात हो गई है। ऐसे में आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि पुलिस की तरफ से यातायात नियमों को लेकर तो रोजाना चालान किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाहनों को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौजूदा समय में ऊना का जाम पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

शहर की बात करें तो ऊना कॉलेज से लेकर लालसिंगी तक जगह-जगह सड़क किनारे गाड़िया पार्क दिखती है। ऐसा ही कुछ मंजर ऊना-हमीरपुर रोड पर भी देखने को मिलता है। रेड लाइट चौक से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल तक वाहन चालकों का जहां मन करता है, वहीं अपनी गाडिय़ों को पार्क कर चलते बनते हैं।
शहर में मौजूदा समय में नगर परिषद द्वारा आधा दर्जन पार्किंग स्थल बना रखे हैं। जहां 500 से 600 तक गाडिय़ां पार्क करने की सुविधा है।
इसके बावजूद बिगड़ैल वाहन चालक पार्किंग में गाड़ियां खड़ी न कर सडक़ों पर गाडिय़ां खड़ी कर रहे हैं। कई बार देखने में आया है कि गाड़ी चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर शॉपिंग करने के लिए बाजार में चले जाते है, और घंटों बाद वापस आते है।
विज्ञापन

गलत पार्किंग व दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते ऊना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है।
बस अड्डे के मुख्य द्वार पर बसों की आवाजाही निरंतर जारी रहने से हाई-वे से निकलना वाहन चालकों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें