फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सालों से खड़े कबाड़ वाहन अब होंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-विभाग कर रहा पुराने वाहनों को स्क्रैप करने की तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में वर्षों से खड़े पुराने और खराब वाहनों को परिवहन विभाग हटाकर स्क्रैप करने की तैयारी कर रहा है। सड़क किनारे, पार्किंग स्थलों और खाली जगहों पर खड़े इन वाहनों से पार्किंग की समस्या बढ़ रही है। कई वाहनों के मालिकों का पता नहीं चल रहा है। कुछ विदेश में हैं, जबकि कई के मोबाइल नंबर बंद हैं।



आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार समेत कई इलाकों में ऐसे वाहन लंबे समय से खड़े हैं। कई वाहन पूरी तरह खराब हो चुके हैं और इनके आसपास गंदगी जमा रहती है। लोगों का कहना है कि वाहनों के हटने से पार्किंग के साथ सार्वजनिक स्थान भी व्यवस्थित हो सकेंगे।
विज्ञापन




परिवहन विभाग बना रहा योजना



एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों से पुराने वाहनों को हटाकर स्क्रैप के लिए भेजा जा रहा है। जिन वाहनों के मालिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके निस्तारण के लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन




-



पुराने वाहनों के कारण पार्किंग की जगह घिर रही है। इन्हें हटाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। -डॉ. अभिजीत कुमार, चेयरमैन, जलवायु विहार



लंबे समय से खड़े वाहनों के मालिक सामने नहीं आ रहे हैं। इनके निस्तारण की कार्रवाई जल्द होनी चाहिए। -परेश गुप्ता, पोरवा, सेक्टर-12



बेसमेंट में दर्जनों गाड़ियां जगह घेर रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। -अल्का वर्मा, सेक्टर-100



एआरटीओ से शिकायत के बाद सेक्टर में खड़ी कुछ पुरानी गाड़ियों का निस्तारण हो चुका है। -सुखबीर सिंह, सेक्टर-82



-



जिन वाहनों के मालिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके निस्तारण के लिए योजना तैयार की जा रही है। -नंद कुमार, एआरटीओ प्रशासन, परिवहन विभाग, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें