फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा वाहन पलटा, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले के पुन्हाना-होडल मार्ग पर गांव अल्लाहबाद के ईंट भट्टा के नजदीक रिक्शा को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में बैठे करीब 25 सवारियों में से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुन्हाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) लाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वाहन चालक हुमांयू ने बताया कि वे गुरुग्राम से पुन्हाना स्थित डूडोली में एक जलसे में शामिल होने जा रहे थे। जब वे गांव अल्लाहबाद स्थित गर्ग ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो तभी अचानक भट्टे की तरफ से एक रिक्शा चालक निकला। जिसे बचाने के लिए उसने आपातकालीन ब्रेक लगा दिए तो वाहन पलट गया। इसमें करीब 25 लोग सवार थे। इनमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द करवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें