फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 47-3 अंक से दी मात

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा -1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




- देशभर से 540 खिलाड़ी और 90 प्रशिक्षक पहुंचे ग्रेटर नोएडा, पहले दिन 16 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

-सेंट जोसेफ स्कूल में तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग की सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहला मुकाबला अंडर-19 कैटेगरी में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इसमें आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने 30-12 अंक से जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, उत्तर प्रदेश ने भी मध्य प्रदेश को 47-3 अंक से मात देकर अगले राउंड में जगह पक्की की।



स्कूल में चल रही यह प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में 16 से अधिक मुकाबले खेले गए। पहले दिन अंडर-14 में महाराष्ट्र ने उत्तर बंगाल-उत्तर भारत को 28-6 अंक और मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 14-1 अंक से हराया। अंडर-17 में कर्नाटक-गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, तमिलनाडु-पुडुचेरी-अंडमान निकोबार, बिहार-झारखंड और उत्तर भारत ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अंडर-19 वर्ग में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने महाराष्ट्र को 30-12, बिहार-झारखंड ने ओडिशा को 24-8, केरल ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को 16-5, उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 19-3 और तमिलनाडु-पुडुचेरी-अंडमान निकोबार ने उत्तर बंगाल-उत्तर पूर्वी क्षेत्र को 26-5 से मात दी। जबकि कर्नाटक ने उत्तर भारत को 53-12 से शिकस्त दी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 90 प्रशिक्षकों के साथ 540 प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



मीडिया प्रभारी हेमलता ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ में विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्ष डागर और स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व हॉकी गोलकीपर एवं ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित रोमियो जेम्स तथा बास्केटबॉल संगठन के सचिव और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संगठन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह, स्कूल के प्रबंधक एंड्रयू कोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें