फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उटंगन हादसा : मृतकों के परिजन से मिले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बंधाया ढाढ़स

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने गांव पहुंचकर गम में डूबे परिजन से मुलाकात की। उन्हें ढाढ़स बंधाया। शोकसभा में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हर संभव मदद दिलाई जाएगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री बीएल. वर्मा ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह, खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, दिनेश गोयल, रामेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
महिलाओं के आक्रोश के बाद कुसियापुर से हटेगा शराब का ठेका
खेरागढ़। मूर्ति विसर्जन के दौरान उंटगन नदी में डूबने से 12 युवकों की मौत के बाद अब प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है। घटना के बाद कुसियापुर गांव में महिलाओं के गुस्से को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम ने गांव में स्थित शराब की दुकान को कहीं और स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं।
उटंगन नदी में हुए हादसे के बाद जब गांव शोक में डूबा था, तभी शराब की दुकान पर टेंपो से नया माल पहुंचा। इसे देखकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की और गांव के पास ठेका बंद किए जाने की मांग उठाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ठेका होने से बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। लंबे समय से ग्रामीण इस ठेके के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, लेकिन हादसे के बाद मामला गंभीर हो गया।
विज्ञापन

मामले में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संज्ञान लेते हुए कुसियापुर शराब ठेके से बिक्री बंद करने के साथ उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम के इस निर्णय का गांव की महिलाओं ने सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें