फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एडीजे-6 ने युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर हत्या के मामले में थाना खंदौली क्षेत्र के गांव गिजौली निवासी आरोपी जगवीर और थाना फरह क्षेत्र के बेरी निवासी नरेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 75 हजार रुपये का जुर्मान भी लगाया।
विज्ञापन

थाना किरावली में दर्ज केस के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 21 मई को उनके परिचित के घर जन्मदिन की पार्टी हो रही थी। वह अपने पति बच्चों के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं। वहां पर आरोपी जगवीर और नरेश भी आए थे। वह दोनों पति को शराब पार्टी कराने के बहाने बाइक से ले गए। 22 मई की सुबह उनके पति का शव नानपुर के जंगल में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि आरोपी जगवीर ने उनके पति के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और नरेश के साथ मिलकर हत्या कर दी।

दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास



आगरा। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत ने पिनाहट थाना क्षेत्र के सौरभ को दोषी माना। अपर जिला जज अमित कुमार यादव ने उसे 10 साल कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन




थाना पिनाहट में दर्ज केस के अनुसार युवती ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 24 अगस्त 2023 को वह घर में अकेली थी। आरोपी सौरभ जबरदस्ती अंदर आ गया। छेड़खानी का विरोध करने पर धमकी देकर दुष्कर्म किया। 21 अक्तूबर 2023 को विवेचक ने आरोपपत्र दाखिल किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें