फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्राम पंचायत में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा उत्सव भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जिले की लुहारली गांव पंचायत में डेढ़ करोड़ की लागत से उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका प्रस्ताव भेजा है। जिला स्तरीय समिति के द्वारा स्थान का चयन होना है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत स्तर पर शासन ने उत्सव भवन बनाने की योजना है। जिले के एक गांव में उत्सव भवन बनाने की योजना है। इसका निर्माण 1.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा। तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा। इसमें 522 वर्ग मीटर भवन पर बनाया जाएगा। इसमें 100 लोगों के कार्यक्रम की क्षमता होगी। दिव्यांग जनों के लिए अलग से कमरा होगा। भूतल पर महिला, पुरुष शौचालय और रसोई घर बनेगा। उत्सव भवन के चयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनी है। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें