फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कार चोरी कर जेवर में काटकर बेचते थे पार्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। दिल्ली से कार चोरी कर जेवर के एक गांव में काटकर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई तीन कारों की पहचान की है। वहीं कुछ अन्य कारों के पार्ट्स बरामद कर जेवर निवासी समीर और रिजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस मकान मालिक सहित तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेवर के ढुढेरा गांव में दिल्ली से चोरी की गई कारों को काटकर उनके अलग-अलग हिस्सों में पार्टस को बेचने की सूचना मिली थी। जेवर कोतवाली निरीक्षक की दस सदस्यीय पुलिस टीम ने निगरानी करते हुए जेवर के ढुढेरा गांव स्थिति मुकुल शर्मा के यहां दबिश दी। वहां जेवर के किला कॉलोनी समीर व रिजवान चोरी की गाड़ियों को काटते हुए मिले। पुलिस ने कटी हुई कारों के पार्ट्स बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला की दिल्ली के मालवीय नगर थाना से सेंट्रों व एसेंट कार चोरी कर ढुढेरा लाकर काटी गई थी। वही ईको कार दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से चोरी कर लाई गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरोह में मकान मालिक मुकुल शर्मा सहित कुल पांच बदमाश हैं। जिसमें से दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें