फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, गौतमबुद्धनगर में किसने मारी बाजी; जानें कौन हैं टॉपर्स

Fri, 25 Apr 2025 01:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
10वीं की टॉपर तनवी नागर और 12वीं का टॉपर देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट का परिणाम जारी हो गया है। गौतमबुद्ध नगर हाईस्कूल में 28वें पायदान नीचे खिसककर 31वें पर पहुंच गया है। 2024 में प्रदेश में तीसरे पायदान पर जनपद के हाईस्कूल के छात्र थे। इंटरमीडिएट में अच्छी छलांग गौतमबुद्ध नगर ने लगाई है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट के छात्र प्रदेश में 14वें स्थान पर आए हैं, जबकि पिछले सत्र में 32वें पायदान पर गौतम बुद्ध नगर के छात्र थे। हाईस्कूल में 91.15 प्रतिशत छात्र और इंटर में 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। हाई स्कूल में 22128 में से 200825 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 18981 में सफलता हासिल की है। वहीं इंटर में 19762 में 19059 छात्र सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 16327 में सफलता हासिल की है। 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

10वीं में किसने किया जिला टॉप? 
हाईस्कूल में तनवी नागर ने 95% अंक लेकर जनपद में टॉप किया है। तनवी यश मेमोरियल बिशनपुरा सेक्टर 58 की छात्रा है। दूसरे पायदान पर शीतल सिंह 93.17 प्रतिशत के साथ यश मेमोरियल बिशनपुर की रही। तीसरे पायदान पर कृष्णा एसडीएस स्कूल दनकौर 92.83 प्रतिशत के साथ रहे।
विज्ञापन


12वीं में किसने किया जिला टॉप?
वीआरयसवी इंटर कालेज कलौंदा के देव ने जनपद में इंटर में 90.80 प्रतिशत से टॉप किया है। सीआरएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सदरपुर की अनुष्का कुमारी ने दूसरा अंक प्राप्त किया है। उनके 90.80 अंक प्राप्त किए है। केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर के अंशु जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उनके 89.80 अंक आए है।

विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर में हाई स्कूल में टॉपर रहे  छात्र

रैंक- विद्यार्थियों के नाम - प्रतिशत

1 -     तनवी          - 95.00
2- शीतल सिंह - 93.17
3- कृष्णा - 92.83
4- प्रियंका - 89.40
5- गीतांजलि - 92.00
6- शुभम कुमार तिवारी -91.83
7- मोहित कुमार - 91.83
8- सोनी चौधरी    - 91.67
9- खनक -91.00
10- संजना -91.00
11 -वंशिका             -91.00
12 -क्रिष कुमार          -90.83
13 -करन प्रजापति         -90.83
14 -अलीसा नूर - 90.67
15- विशाल- 90.67
16- रितिका सिंह-90.67

गौतम बुद्ध नगर टॉपर रहे इंटरमीडिएट के छात्र
रैंक- विद्यार्थियों के नाम - प्रतिशत

1  -           देव             - 90.80
2- अनुष्का कुमारी - 90
3- अंशु जायसवाल    -89.80
4- रिशु शर्मा        -89.40
5- मोहिनी पाल -88.60
6- लक्ष्मी सवल -88.40
7- निधि कुमारी झा - 88
8- शिखा            - 87.80
9- शुभम कुमार -87.80
10- समबुल -87.80
11 -नंदनी             -87.80
12 -चिंटू             -87.60
13 -खूशबू             -87.60
14 -नवीन कुमार -87.20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें