10वीं की टॉपर तनवी नागर और 12वीं का टॉपर देव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट का परिणाम जारी हो गया है। गौतमबुद्ध नगर हाईस्कूल में 28वें पायदान नीचे खिसककर 31वें पर पहुंच गया है। 2024 में प्रदेश में तीसरे पायदान पर जनपद के हाईस्कूल के छात्र थे। इंटरमीडिएट में अच्छी छलांग गौतमबुद्ध नगर ने लगाई है।
इंटरमीडिएट के छात्र प्रदेश में 14वें स्थान पर आए हैं, जबकि पिछले सत्र में 32वें पायदान पर गौतम बुद्ध नगर के छात्र थे। हाईस्कूल में 91.15 प्रतिशत छात्र और इंटर में 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। हाई स्कूल में 22128 में से 200825 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 18981 में सफलता हासिल की है। वहीं इंटर में 19762 में 19059 छात्र सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 16327 में सफलता हासिल की है। 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
10वीं में किसने किया जिला टॉप?
हाईस्कूल में तनवी नागर ने 95% अंक लेकर जनपद में टॉप किया है। तनवी यश मेमोरियल बिशनपुरा सेक्टर 58 की छात्रा है। दूसरे पायदान पर शीतल सिंह 93.17 प्रतिशत के साथ यश मेमोरियल बिशनपुर की रही। तीसरे पायदान पर कृष्णा एसडीएस स्कूल दनकौर 92.83 प्रतिशत के साथ रहे।
12वीं में किसने किया जिला टॉप?
वीआरयसवी इंटर कालेज कलौंदा के देव ने जनपद में इंटर में 90.80 प्रतिशत से टॉप किया है। सीआरएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सदरपुर की अनुष्का कुमारी ने दूसरा अंक प्राप्त किया है। उनके 90.80 अंक प्राप्त किए है। केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर के अंशु जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उनके 89.80 अंक आए है।