फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : जामिया आवासीय कोचिंग अकादमी की नौशीन को ऑल इंडिया में नौवीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयूपीएससी : जामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी की नौशनी को ऑल इंडिया नौवीं रैंक I
विज्ञापन

II

I- यूपीएससी परीक्षा में जामिया कोचिंग से कुल 31 छात्र-छात्राएं चयनित I

I- कुल चयनित उम्मीदवारों में अकादमी की 11 छात्राएं भी शामिल I

II

Iअमर उजाला ब्यूरो I

Iनई दिल्ली। IIजामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अकादमी की छात्रा नौशीन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा-2023 में देश में नौवां स्थान हासिल किया है। अकादमी के कुल 31 छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई, जिनमें 11 लड़कियां शामिल हैं। आरसीए के IIके कुल 71 छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के साक्षात्कार में शामिल हुए, जिनमें से 31 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में यह आठ फीसदी अधिक है। पिछले वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अकादमी की छात्रा श्रुति शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया था।I

II

Iजामिया के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर इकबाल हुसैन ने अकादमी के सफल उम्मीदवारों और अन्य छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्रशिक्षण देने में आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) का साल दर साल लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस अकादमी को हर तरह की मदद मुहैया कर रहा है। आगे भी छात्रों की सफलता के लिए प्रशासन द्वारा सहायता जारी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में नतीजे और बेहतर होंगे और अकादमी के ज्यादा छात्र-छात्राएं सफलता हासिल करेंगे। I
विज्ञापन
विज्ञापन


I-I

Iये 31 छात्र-छात्राएं हुए चयनित I

I1.नौशीन I

I2.दिव्यांशी सिंगलाI

I3.सैयद अदील मोहसिनI

I4.हर्षिता शर्माI

I5.फरहीन जाहिदI

I6.प्रेरणा सिंहI

I7.नाजिश उमर अंसारीI

I8.अरीबा नोमानI

I9.प्रतिभा सहारनI

I10.मोहम्मद ताबिश हसनI

I11.गुलाम मयादीन I

I12.बरिया मंसूरI

I13.दानिश रब्बानी खानI

I14.मोहम्मद असीम मुजतिबा I

I15.मोहम्मद आफताब आलमI

I16.अफजल अलीI

I17.बोरकर सुरेश लीलाधरराव I

I18.नाजिया परवीनI

I19.सैयद तालिब अहमदI

I20.अब्दुल्ला जाहिदI

I21.काजल आनंद कुमार चौहानI

I22.मोहम्मद अशफाकI

I23.आतिफ वकार इकराम अंसारीI

I24.मोहम्मद बुरहान जमान I

I25.गजाला एम. घांचीI

I26.सैयद सादिकI

I27.राशिद अली एI

I28.बसंत कुमार जीI

I29.एस. क्रिस्टोफर आइमोल I

I30.कल्लुल हजारिकाI

I31.अजमल हुसैन I

II

II

I300 छात्र-छात्राओं ने पाई सफलता अब तक I
Iवर्ष 2010-11 से 2024 तक आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) से लगभग 300 से अधिक उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके अतिरिक्त आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के 300 से अधिक छात्र विभिन्न अन्य केंद्रीय और राज्य सेवाओं जैसे सीएपीएफ, आईबी, आरबीआई (ग्रेड बी), बैंक पीओ और पीसीएस आदि में चयनित हुए हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें