फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटपुर कालोनी में गोमांस की सूचना पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में गोमांस की सूचना पर रविवार शाम को सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक से जांच कराई तो भैंस के मांस का पता चला। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। चोटपुर कॉलोनी में कुछ लोग अलग-अलग स्थानों से मांस लाए थे। इसे गोमांस समझकर कुछ लोगों ने कॉलोनी में गोहत्या की सूचना फैला दी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। माहौल खराब होने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने पशु चिकित्सक से जांच कराई तो पता चला कि यह प्रतिबंधित मांस नहीं है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों समझाकर शांत कराया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में गोमांस मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पशु चिकित्सक से जांच कराने पर भैंस के मांस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा
दादरी। दादरी बाईपास पर प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना पर रविवार को गोरक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे दादरी एसीपी ने लोगों को शांत किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्लास्टिक के चार बोरे में पशु के पुराने अवशेष थे। अवशेष के नमूने जांच के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे लोगों को सूचना मिली कि दादरी बाइपास के पास बोरे में प्रतिबंधित मांस पड़े हैं और लावारिस कुत्तों ने उसे सड़क पर फैला दिया है। इस पर आसपास के लोग और हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। अवशेष को जमीन में दबा दिया गया। वहीं, नागर ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें