फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटा गोवंश मिलने से हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित खजूर कॉलोनी में मंगलवार सुबह सिर कटा गोवंश मिलने से हंगामा मच गया। कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर लोगों को वापस किया। संगठनों का कहना था कि अगर पुलिस इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करेगी तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-44 आम्रपाली सोसायटी से कुछ दूरी पर खजूर कॉलोनी में सिर कटे गोवंश को जैसे ही राहगीरों ने देखा तो विश्व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों समेत अन्य संगठनों के लोग पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख मौके पर एसीपी अंकिता शर्मा और एडीसीपी रणविजय सिंह पहुंचे। एडीसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उग्र लोगों को समझाया तो वे धीरे-धीरे चले गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद गोवंश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में जो लोग इस तरह के मामलों में जेल जा चुके हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।
पशु तस्करों पर जताया जा रहा अंदेशा
नोएडा और एनसीआर में पशु तस्कर काफ ी सक्रिय हैं और बड़ा गिरोह यहां काम करता है। पुलिस आशंका जता रही है कि रात में पशु तस्करों ने गोवंश मारा होगा और किसी की आहट सुनकर भाग गए होंगे। पहले भी कई क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मामले में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

-रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें