फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ने मंगलवार सुबह सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने घायल अवस्था में युवती को सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली फेज-3 पुलिस युवती के परिजनों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आयशा सेक्टर-62 की एक कंपनी में काम करती है। मंगलवार सुबह वह सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन आई थी और वहां से उसने मामूरा की तरफ वाले रास्ते पर ऊपर से छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पीसीआर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने आयशा को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आयशा ने मनप्रीत नामक शख्स से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल आयशा अपनी मां के साथ नोएडा में रह रही है और एक कंपनी में काम करती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी एंगल पर जांच की जा रही है। युवती के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें