फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-1 में 25% मेंटेनेंस शुल्क बढ़ने पर बवाल, 22 नवंबर को प्रदर्शन का ऐलान

Wed, 18 Nov 2026 11:04 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। करीब 7000 परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ने से निवासी लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन
22 नवंबर को प्रदर्शन का ऐलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। करीब 7000 परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ने से निवासी लामबंद हो गए हैं। पहले 40 प्रतिशत की वृद्धि के खिलाफ 35 दिन तक आंदोलन करने के बाद अब दोबारा 25 प्रतिशत शुल्क बढ़ाए जाने से लोगों में नाराजगी है। बुधवार रात हुई बैठक में निवासियों ने 22 नवंबर को प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि एक जून 2026 से मेंटेनेंस शुल्क में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इसके विरोध में निवासियों ने लगातार 35 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। आंदोलन के दौरान विधायक तेजपाल नागर ने भी मौके पर पहुंचकर निवासियों की समस्याएं सुनी थीं। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के समक्ष भी शिकायत रखी गई थी। इसके बाद 25 सितंबर से पुरानी दरें लागू कर दी गई थीं।

निवासियों का आरोप है कि पुरानी दरें बहाल होने के महज दो महीने बाद ही प्रबंधन ने फिर से 25 प्रतिशत शुल्क बढ़ा दिया। इस बार भी निवासियों को विश्वास में नहीं लिया गया। लोगों ने शुल्क वृद्धि से पहले वित्तीय विवरण सार्वजनिक करने और एपेक्स कोर्ट कमेटी की मंजूरी लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि प्रदर्शन से पहले सांसद, विधायक और एपेक्स कोर्ट कमेटी के अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की जाएगी। निवासियों ने पिछले साढ़े तीन महीनों में कैंप वृद्धि के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि इस रकम का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें