पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहे ट्रक में 30 छोटे-बड़े मवेशी लदे होने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के अलवर निवासी अब्बास और मुजफ्फरनगर के सफीपुर पट्टी निवासी फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर ग्रामीणों की सुपुर्दगी मेेें दिया है। इनमें पांच मवेशी दम तोड़ चुके थे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक युवक ट्रक बेरहमी से लादे गए मवेशियों का पीछा करते हुए इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद उसने ट्रक रोक लिया और डायल 112 पर सूचना दी। इस दौरान मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों ने आरोपियों पर तस्करी और क्रूरता का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि आरोपियों की क्रूरता के कारण ही मवेशियों ने दम तोड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 30 मवेशी बरामद किए। थाना प्रभारी रामेश्वर ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
3 लुटेरे दबोचे, 7 मोबाइल बरामद
इकोटेक-3 थाना पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोबाइल व दो बाइक बरामद की हैं। थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि इनकी पहचान फेज-2 में रहने वाले पंकज, नागेश और हल्द्वानी निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। आरोपी राहगीरों से मोबाइल आदि लूट की वारदात अंजाम देते थे।