फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को मंच देगा यूपीआईटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा में आयोजन की तैयारियों के बीच जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा
विज्ञापन

- सीएम बोले, प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो यूपीआईटीएस-2025 स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के साथ विदेशी कंपनियों को भी प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे वोकल फाॅर लोकल और मेक इन इंडिया जैसे अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही प्रदेश की समृद्ध परंपरा और हुनर को वैश्विक मंच देने के लिए इस बार ओडीओपी योजना में भी सभी जिलों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
शुक्रवार को आयोजन की तैयारियां परखने के लिए ग्रेनो पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बातें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहीं। उनका कहना है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराएं। ओडीओपी स्टाॅल के अलावा शैक्षणिक संस्थानों को भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का मौका दिया जाए। इससे स्थानीय हस्तशिल्प, खाद्य, हस्तकला और उद्योग संबंधी उत्पादों को वैश्विक खरीदारों और निवेशकों के सामने प्रदर्शित करने और ऑर्डर्स लेने का मौका होगा। इसके तहत कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य शैक्षणिक संस्थान अपने कैंपस में यूपीआईटीएस के पोस्टर, डिजिटल डिस्प्ले और इवेंट जानकारी साझा करें। छात्र, फैकल्टी और स्थानीय समुदाय सीधे इस आयोजन से जुड़ें। इससे युवाओं में उद्यमिता तथा नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। सीएम योगी ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आयोजन से जोड़ने पर जोर दिया। आयोजन में युवा उद्यमियों को प्रत्यक्ष अनुभव और उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के अलावा विदेशी बायर्स की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यूपी की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और व्यावसायिक प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों को नई संभावनाओं, व्यापारिक नेटवर्क और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे प्रदेश के विकास और युवाओं के रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।

आयोजन का आकर्षण रहेगा खादी फैशन शो
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में खादी फैशन शो रहेगा। इसमें देशभर से फिल्म सिटी से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य खादी, हैंडीक्राफ्ट और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को व्यापक दृश्यता और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश की हस्तकला और पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा डिजाइनर्स और स्थानीय कारीगरों को भी वैश्विक बाजार में पहुंचने का अवसर होगा। फैशन शो में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों को पेश करने के लिए विशेष कैटवॉक और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।


वृद्धजन और आगंतुकों को मिले बेहतर सुविधा
मुख्यमंत्री ने आयोजन में आ रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। इसके तहत पार्किंग स्थल से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें सहज और आरामदायक तरीके से आयोजन स्थल तक पहुंचने में मदद मिले। किसी भी ई-रिक्शा या वाहन का संचालन नाबालिग चालक द्वारा नहीं किया जाए। विदेशी मेहमानों को सहज, सुरक्षित और स्वागतपूर्ण अनुभव मिलना चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश की छवि मजबूत हो।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री की एक झलक के लिए जुटे लोग
मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर परिसर के आसपास लोग जुट गए। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने की उनकी कोशिश भी रही। हालांकि, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से सीधे एक्सपो सेंटर के अंदर ही पहुंचने से उन्हें निराशा भी हुई। एक्सपो सेंटर की तैयारियों में जुटे लोग और कर्मचारी जरूर मुख्यमंत्री को देख सके। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए किसी को नजदीक नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें