फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होम ग्राउंड पर लीग में वापसी करने उतरेगी यूपी योद्धा टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

होम ग्राउंड पर लीग में वापसी करने उतरेगी यूपी योद्धा टीम
- नोएडा में प्रो कबड्डी लीग कल से, मेजबानों का बेंगलूरू बुल्स से पहला मुकाबला
- लीग में अब तक सात में से सिर्फ दो मैच जीते हैं ‘यूपी के योद्धा’
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से प्रो कबड्डी लीग के आगामी मैच होंगे। लीग में अब तक सात मैचों में से सिर्फ दो में जीत के साथ पिछड़ रही यूपी योद्धा टीम के लिए अब होम ग्राउंड पर वापसी का मौका होगा। 2 दिसंबर से शुरू हुई इस लीग के अब तक अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे और बेंगलूरू में मुकाबले खेले जा चुके हैं।
प्रो कबड्डी लीग के दसवें सीजन में यूपी योद्धा टीम अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है। अंक तालिका में दसवें स्थान पर है, लेकिन अब नोएडा में आते ही टीम मेजबान हो जाएगी और मेहमान टीमों पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। होम ग्राउंड और दर्शकों के समर्थन के बीच बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होगी। यूपी योद्धा के नोएडा में 29 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच चार मुकाबले होंगे। लीग में चार मैचों में हार, एक में बराबरी के बाद यूपी योद्धा टीम के कुल 17 अंक हैं। वहीं पुनेरी पलटन पहले स्थान पर बनी हुई है। हरियाणा स्टीलर्स टीम तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

टीम के मुख्य कोच जसवीर सिंह और कप्तान प्रदीप नरवाल ने बताया कि घायल खिलाड़ी आशु भी वापसी कर रहे हैं। खिलाड़ी सुरिंदर गिल ने कहा कि उम्मीद है कि होम ग्राउंड पर हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सुरिंदर गिल 56 सफल रेड कर 75 प्वाइंट के साथ श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


गेट-5 पर ऑफलाइन टिकट काउंटर बनाए गए:
यूपी योद्धा टीम का स्वामित्व रखने वाली फ्रेंचाइजी जीएमआर लीग गेम्स के सीईओ पीकेएसवी सागर ने बताया कि नोएडा स्टेडियम के गेट-5 पर ऑफलाइन टिकट काउंटर बनाए गए हैं। यहां सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक लीग के मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें