- लखनऊ के इकाना क्रिकेट मैदान पर 14 अगस्त से लीग का आगाज
- टीम की कप्तानी करेंगे युवा बल्लेबाज माधव कौशिक, सभी तैयारी पूरी
नितेश कुमार
टर नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा। नोएडा किंग्स की टीम अपना पहला मुकाबला 15 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कानपुर सुपर स्टार के खिलाफ खेलेगी। टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज माधव कौशिक को सौंपी गई है।
माधव कौशिक ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के खिलाफ 158 रन की चर्चित पारी खेली थी। कानपुर सुपर स्टार की कमान आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे समीर रिजवी संभालेंगे। लीग के मुकाबले लखनऊ और कानपुर के क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे। नोएडा किंग्स इस सीजन में दस लीग मुकाबले खेलेगी। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन है। फ्रेंचाइजी ने 25 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। इनमें 18 संभावित और सात स्क्वाड में हैं।
नोएडा किंग्स के प्रमुख खिलाड़ी
बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान माधव कौशिक के साथ शौर्य सिंह, आदित्य शर्मा, रवि सिंह, सिद्धार्थ चौधरी और शोएब सिद्दीकी पर होगी। तेज गेंदबाजी में नमन तिवारी, कुणाल त्यागी, शुभम गौतम, अनिवेश चौधरी, कार्तिक सिद्धू और दीपक राजपूत शामिल हैं। शुभम गौतम को स्पीड हंट में 143 किमी प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी के लिए इनाम मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रशांत वीर बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे।
नोएडा किंग्स की संभावित 18 सदस्यीय टीम
- आदित्य शर्मा, अंचित यादव, अनिवेश चौधरी, दीपक राजपूत, कार्तिक सिद्धू, कुणाल त्यागी, माधव कौशिक, नमन तिवारी, पीयूष सिंह, प्रशांत वीर, रजत संसेरवाल, रवि सिंह, शौर्य सिंह, शिवा सिंह, शोएब सिद्दीकी, शुभम गौतम, सिद्धार्थ चौधरी, वंश
नोएडा किंग्स के लीग मुकाबले
- 15 अगस्त - कानपुर सुपर स्टार्स
- 17 अगस्त - लखनऊ फाल्कन्स
- 20 अगस्त - गोरखपुर लायंस
- 21 अगस्त - मेरठ मैवेरिक्स
- 23 अगस्त - लखनऊ फाल्कन्स
- 24 अगस्त - गोरखपुर लायंस
- 26 अगस्त - काशी रुद्रास
- 28 अगस्त - काशी रुद्रास
- 29 अगस्त - कानपुर सुपर स्टार्स
- 30 अगस्त - मेरठ मैवेरिक्स
- नोट - लीग स्टेज के बाद टॉप-4 टीमें 3 से 6 सितंबर के बीच होने वाले प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले खेलेंगी।
-