दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के समीप रीतू विहार कॉलोनी की चहारदीवारी, पोल जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को तोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि डेरी मच्छा गांव में रमेश नागर व कपिल नागर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने धूम मानिकपुर गांव के समीप रीतू विहार कॉलोनी काटी थी। 6 अगस्त को कॉलोनी की रोड, पोल और चहारदीवारी और एक मकान को जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से तोड़ दिया गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। इस मामले में पीड़ित ने विजय नागर, बॉबी नागर, अरुण भाटी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।