उत्तर प्रदेश आईजी क़ानून व्यवस्था संजीव गुप्ता ने बताया कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा थाना बड़ौत (बागपत) क्षेत्र में UPTET की परीक्षा में पेपर आउट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से यूपी टीईटी 2021 के प्रश्न पत्र का एक सेट, एडमिट कार्ड और कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आईजी क़ानून व्यवस्था संजीव गुप्ता ने बताया कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा थाना बड़ौत (बागपत) क्षेत्र में UPTET की परीक्षा में पेपर आउट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक सेट UPTET का पेपर 2021, छह एडमिट कार्ड, 3 स्मार्टफोन, 500 नकद आदि बरामद हुए है।