फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: यूपी रेरा ने 13 बिल्डरों पर लगाया 1.39 करोड़ का जुर्माना, यहां जाने किस पर क्या हुई कार्रवाई

Thu, 16 Feb 2023 10:05 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

यूपी रेरा ने आदेशों का पालन नहीं करने पर 13 बिल्डरों पर कार्रपाई की है।  यूपी रेरा की 115वीं बैठक में हुई सुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायत एनसीआर के बिल्डरों की सामने आई। इसके साथ ही लखनऊ की भी शिकायते मिली।
विज्ञापन
यूपी रेरा का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने पर 13 बिल्डरों पर 1.39 करोड़ का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को यूपी रेरा की 115वीं बैठक में यह कार्रवाई की गई है। इनमें से ज्यादातर बिल्डर एनसीआर के हैं। यूपी रेरा ने 15 दिन के अंदर लंबित आदेशों का पालन करने और 30 दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि जमा करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।

विज्ञापन


यूपी रेरा के सचिव राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में यूपी रेरा की 115वीं बैठक हुई। जहां बिल्डरों के 22 मामलों पर सुनवाई हुई। ज्यादातर शिकायतें प्रोजेक्ट पंजीकरण, पंजीकरण विस्तार और मॉडल एग्रीमेन्ट फॉर सेल का पालन नहीं करने से जुड़ी थी। जबकि सबसे अधिक शिकायतें गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ की थी। जिनका निस्तारण कराया गया है। वहीं यूपी रेरा में अभी तक करीब 47790 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। इनमें से लगभग 42700 का निस्तारण हो चुका है, लेकिन बिल्डर काफी आदेशों का पालन नहीं कर रहे है। बैठक में आदेशों का पालन नहीं होने की भी समीक्षा की गई।

इन बिल्डरों पर लगाया गया है जुर्माना

बिल्डर                         जुर्माना धनराशि (रुपये में)

विज्ञापन

सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर               22,77,220

गार्डेनिया इंडिया                    26,06,040
हेबे इंफ्रास्ट्रक्चर (महागुन ग्रुप) 12,02,030

पार्श्वनाथ डेवलपर्स                   12,72,540
शुभ एडवाइजर्स                      1,07,485

सॉलिटेयर इंफ्राहोम्स                8,06,400
सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट्स    8,73,730

उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स    6,96,595
अजनारा रियलटेक                   5,61,165

एटीएस रियलटी                       7,53,080
महागुन (इंडिया)                      8,41,190

लक्ष्य रियलइंफ्रा                        7,16,280
कैपिटल इंफ्राटेक होम्स             12,24,035

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें