फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस: इनके पास भी हैं 'द फैमिली मैन' के 'चेल्लम सर', सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही ट्वीट

Wed, 09 Jun 2021 07:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को लोकप्रिय वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के चर्चित किरदार 'चेल्लम सर' की तस्वीर के साथ एक कोलाज साझा किया और इस सीरीज को लेकर चल रही मीम की दौड़ में शामिल हो गई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया फोटो - फोटो : ट्विटर @Uppolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को लोकप्रिय वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के चर्चित किरदार 'चेल्लम सर' की तस्वीर के साथ एक कोलाज साझा किया और इस सीरीज को लेकर चल रही मीम की दौड़ में शामिल हो गई।

विज्ञापन


अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही 'द फैमिली मैन' एक एक्शन-थ्रिलर पर आधारित बहुभाषीय वेब सीरीज है। इसमें आतंकवाद जांच एजेंसी के एक अधिकारी के कारनामे को दिखाया गया है, जो उच्च जोखिम वाले अपने काम के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाता है। इसमें श्रीकांत तिवारी नामक मुख्य किरदार अभिनेता मनोज बाजपेयी ने निभाया है।

इस ऑनलाइन सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था जबकि दूसरा सीजन चार जून से शुरू हुआ। दूसरे सीजन को लेकर प्रशंसक तरह-तरह की मीम साझा कर रहे हैं।

इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को ट्वीट किया, 'यूपी 112, संकट की घड़ी में हर समय प्रत्येक परिवार का साथी। सदाबहार हेल्पलाइन। हर समय मदद करने वाली सच्ची रक्षक।'
विज्ञापन


इस ट्वीट के साथ पुलिस ने 'कोलाज' यानी विभिन्न तस्वीरों को मिलाकर एक पोस्ट साझा की। इसमें समाचारों की कतरनों के जरिये बताया गया कि यूपी पुलिस के आपात नंबर 112 ने किस तरह लोगों की मदद की और अनहोनी को टाला।

इस कोलाज के बीच में मोबाइल फोन थामे 'चेल्लम सर' की तस्वीर है, जो इस वेब सीरीज का चर्चित किरदार है। सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी चेल्लम सर का किरदार उदयभानू माहेश्वरी ने निभाया है। वेब सीरीज में तिवारी अपने मिशन के दौरान जब भी संकट में फंसता है तो चेल्लम सर उसकी मदद करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें