पहले ही चुनाव में दर्ज की जीत
एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद 1999 और 2004 में फिर सांसद चुने गए। इसके बाद वे बसपा में शामिल हो गए। साल 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। लोकसभा 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे।
टीम योगी में शामिल
साल 2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर बसपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। साल 2015 में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला।
मोदी सरकार में बने मंत्री
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया। यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की। बघेल को आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया की जगह चुनाव लड़वाया गया था। अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।