जसवंत नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी की करहल और इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) की गढ़ रही हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से जहां करहल विधानसभा से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं वहीं जसवंतनगर विधानसभा सीट पर उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ विवेक शाक्य को उतारा है।
इन चुनावों में सपा और प्रसपा का गठबंधन है। करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और आगरा से लोकसभा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। जसवंतनगर विधानसभा सीट को शिवपाल सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। यहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल सिंह विधायक लगातार विधायक हैं। भाजपा ने इस बार युवा चेहरे विवेक शाक्य को इस सीट पर उतारा है। विवेक शाक्य क्षेत्र के ही गांव नगला भीखन के निवासी हैं और 2012 से पार्टी से जुड़े हैं।