प्रदेशभर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले में सबसे अधिक प्रतिशत में विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले के विद्यार्थी 95.58 फीसदी यानि 18271 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले में हाईस्कूल के करीब 844 विद्यार्थी ( 4.42 फीसदी विद्यार्थी) अनुत्तीर्ण रहे हैं। पिछले वर्ष जिला 14वें पायदान पर रहा था। इस बार सबको पछाड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गया है।