फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : फॉर्म में त्रुटि सुधारने के लिए छात्रों को मिला एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए फॉर्म में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। अब अभ्यर्थी अपने पंजीकरण और परीक्षा आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को पांच नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार सकते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि यह सुधार प्रक्रिया कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण फॉर्म तथा कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा फॉर्म दोनों पर लागू होगी। पहले यह तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या और तकनीकी कारणों को देखते हुए परिषद ने इसे बढ़ाकर पांच नवंबर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में छात्र अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, विषय संयोजन, लिंग, विद्यालय का नाम आदि में हुई गलतियों को विद्यालय प्रशासन की मदद से सही कर सकते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापन के बाद ही इन सुधारों को अंतिम रूप दिया जाएगा। त्रुटिपूर्ण फॉर्म की वजह से कई बार विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड या रिजल्ट में समस्या उत्पन्न होती है, इसलिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से सभी फॉर्मों की जांच कर त्रुटियां अवश्य सुधारें।
विज्ञापन

इस बार जिले में करीब 45 हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले सुधार कार्य पूर्ण कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारियों में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें