फोटो-24- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगाया गया शव वाहन के लिए मोबाइल नंबर लिखी सूचना का पर्चा। संव
उन्नाव। पोस्टमार्टम हाउस में शव वाहन की सुविधा वाला पर्चा चस्पा कराया गया। अब परिजन हेल्पलाइन नंबर 9198607931 पर फोन करके शव वाहन ले सकते हैं। हालांकि इमरजेंसी वार्ड और जिला अस्पताल परिसर में अभी इसका पर्चा चस्पा नहीं किया गया है।
जिला अस्पताल में दो और सीएमओ कार्यालय में एक शव वाहन हैं। शासन के निर्देश हैं कि अस्पताल में मृत्यु के बाद शव को सम्मानपूर्वक परिजनों के घर पहुंचाने में निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाए। यह भी स्पष्ट निर्देश हैं कि जिला अस्पताल में शव वाहन की उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक रूप से दर्शायी जाए।
इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर और वाहन चालक का संपर्क नंबर भी सूचना बोर्ड पर लिखा जाना चाहिए लेकिन इसमें भी लेकिन अभी तक कहीं पर यह जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई थी। अमर उजाला 26 व 27 अक्तूबर के अंक में खबरें प्रकाशित की। इसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी वाला पर्चा चस्पा कराया गया। हालांकि इमरजेंसी वार्ड के बाहर अभी कोई पर्चा नहीं लगाया गया है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाहर मोबाइल नंबर सहित पर्चा लगवा दिया गया है। ताकि लोगों को आसानी से शव वाहन मिल सके। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड और जिला अस्पताल परिसर में जल्द ही मोबाइल और सूचना लिखवाई जाएगी।
फोटो-24- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगाया गया शव वाहन के लिए मोबाइल नंबर लिखी सूचना का पर्चा। संव