फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएसएन काॅलेज में एक को होगा युवा उत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। युवा उत्सव का आयोजन एक नवंबर को डीएसएन काॅलेज में होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया जनपदस्तरीय युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विज्ञान मेला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें समूह नृत्य, समूह गायन, कहानी, लेखन, कविता लेखन, भाषण एवं पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें वही युवा प्रतिभाग करेंगे, जिनकी उम्र एक सितंबर 2025 को 15 से 29 वर्ष के बीच होगी।
विज्ञापन

विज्ञान मेला प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों को अपने माॅडल के जरिए हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ तीन युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कृत कर जोनस्तर पर प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी, शिक्षण संस्थान, संगीत महाविद्यालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान आदि रजिस्ट्रेशन के लिए 31 अक्तूबर 2025 तक विकास भवन स्थित कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7388055431 पर फोन कर सकते हैं। प्रतिभागी युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें