फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने वैन में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
unknown vehicle crashed in to van, one killed
विज्ञापन
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात को धुलावट के नजदीक एक वैन में किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीष कुमार निवासी गांव परिहावली जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। वहीं, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात को 5 युवक मानेसर से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए वैन से जा रहे थे। तभी केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट के नजदीक अज्ञात वाहन ने इनकी वैन को टक्कर मार दी। इसमें 22 वर्षीय युवक मुनीष कुमार निवासी गांव परिहावली जिला बुलंदशहर की मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए नगर के गलोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के पिता हरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें