plates of name of daughters in home
- फोटो : Mewat
नूंह। शहर में रविवार को सर्व कल्याण मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्डों में घरों के बाहर बेटियों के नाम की प्लेटें लगाई गईं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने कहा कि बेटियों के मान-सम्मान के लिए ‘हर घर बेटी के नाम’ मुहिम चलाई जा रही है। सर्व कल्याण मंच सामाजिक कार्य कर महिलाओं के मान सम्मान के लिए प्रयासरत है। इससे पूरे प्रदेश में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और गति मिलेगी।
वहीं, नूंह नगर पालिका की अध्यक्ष सीमा सिंगला, मीना ठाकुर और सब इंस्पेक्टर सरिता यादव ने कहा कि इस पहल से बदलाव हुआ है कि अब बेटियों को केवल अपने परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में मान-सम्मान मिल रहा है। इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बघेल, बुधराम, अखलाक, हेमंत बागड़ी, नवीन बघेल आदि मौजूद रहे।